Aaj Ka Rashifal: 21 अक्टूबर 2026 को बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि शुरू होगी। आज शाम 7 बजकर 48 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा और पंचक की शुरुआत भी हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खास रह सकता है। सकारात्मक सोच और मेहनत से समस्याओं का समाधान निकालने में सफलता मिलेगी। काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से बचें। घर के कार्यों में माता का सहयोग करना पड़ सकता है। काम का बोझ बढ़ने से थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। शुभ रंग- भूरा, शुभ अंक- 7। वृष राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। बच्चों से जुड़ी किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है, लेकिन धैर्य से समाधान निकाल पाएंगे। नए संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी या जिद में आकर न लें। शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 2। मिथुन राशि: आज का दिन अनुकूल रहने की संभावना है। प्रॉपर्टी के कारोबार में लाभ मिल सकता है और नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सफलता के लिए मेहनत जारी रखें और सहकर्मियों का सहयोग करें। शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 9। कर्क राशि: आज का दिन अच्छा रह सकता है। सकारात्मक नजरिया अपनाने से समस्याओं का समाधान निकालने में मदद मिलेगी। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं और लेनदेन से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा, हालांकि तकनीकी समस्या परेशानी बढ़ा सकती है। शुभ रंग- सिल्वर, शुभ अंक- 3। सिंह राशि: आज दांपत्य जीवन में मधुरता और परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, काम का अधिक बोझ और अनचाहे खर्च परेशानी बढ़ा सकते हैं। युवाओं को समय का सही उपयोग करना चाहिए और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। शुभ रंग- मैजेंटा, शुभ अंक- 7। कन्या राशि: आज परिवार और जीवनसाथी का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। आप अपने काम पर बेहतर तरीके से ध्यान दे सकेंगे। किसी करीबी की सलाह लाभकारी साबित हो सकती है। किसी के प्रलोभन में आकर फैसला लेने से बचें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 5। तुला राशि: आज आर्थिक मामलों में राहत मिलने की संभावना है। पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पारिवारिक विवाद सुलझने के संकेत हैं। भूमि या वाहन से जुड़े कानूनी मामले में भी राहत मिल सकती है। कारोबार की योजनाओं को दोबारा शुरू करने का अवसर मिलेगा। शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 4। वृश्चिक राशि: आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने से सफलता मिलने की संभावना है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन उपयोगी साबित होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है, लेकिन बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। शुभ रंग- ग्रे, शुभ अंक- 8। धनु राशि: आज विद्यार्थियों और युवाओं को आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए। नया निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति की बात से मन दुखी हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को दूसरी नौकरी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। शुभ रंग- गोल्डन, शुभ अंक- 9। मकर राशि: आज का दिन सामान्य रह सकता है। दूसरों से अधिक अपेक्षा करने के बजाय अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं और निजी जीवन की परेशानियों से राहत मिल सकती है। शुभ रंग- काला, शुभ अंक- 4। कुंभ राशि: आज नई ऊर्जा और उत्साह का अनुभव हो सकता है। नौकरी या कारोबार के सिलसिले में यात्रा की योजना बन सकती है। लंबे समय से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। कर्मचारियों से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए। शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 2। मीन राशि: आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी करीबी की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कारोबार की नई योजना शुरू करने का अवसर मिल सकता है। दूसरों की आलोचना से अपना ध्यान न भटकने दें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। शुभ रंग- नारंगी, शुभ अंक- 8। शेयर करें Post navigation Aaj Ka Rashifal: 20 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व, कुछ राशियों के लिए धन लाभ और तरक्की के अवसर; पढ़ें दैनिक राशिफल