Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। भिलाई में जवाहर उद्यान के पास सोमवार रात करीब 11 बजे कार और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार 19 वर्षीय आक्षिता अवचट की मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा 18 वर्षीय आयुष साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है, जहां उसका आईसीयू में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तालपुरी बी ब्लॉक निवासी आक्षिता अवचट, पिता प्रजानंद अवचट, सोमवार रात आयुष साहू के साथ स्कूटी से जा रही थी। इसी दौरान जवाहर उद्यान के पास उनकी स्कूटी की होंडा अमेज कार क्रमांक CG 07 CH 2321 से टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों स्कूटी सवार गंभीर रूप से प्रभावित हुए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्षिता की मौत हो गई, जबकि आयुष को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया गया। दुर्घटना में शामिल होंडा अमेज कार 32 वर्षीय अभिजीत धर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अभिजीत अपनी पत्नी और आठ वर्षीय बेटी के साथ सेक्टर-10 से सेक्टर-4 में गरबा देखने जा रहे थे। इसी दौरान जवाहर उद्यान के पास कार और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। युवती की मौत से उसके परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटना के संबंध में अपराध दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की परिस्थितियों तथा टक्कर के कारणों की जांच की जा रही है। शेयर करें Post navigation Kawardha News: रियासतकालीन परंपरा के अनुसार महाअष्टमी पर निकली खप्पर यात्रा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किए दर्शन Durg News: जेडी स्टील प्लांट हादसे में बिहार निवासी ठेकेदार की मौत, आग की लपटों में घिरे व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल