Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में चाचा द्वारा अपने ही भतीजे की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। लिंगियाडीह में हुई इस घटना में अमित केंवट की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चाचा कुंदन केंवट ने सरकंडा थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, अमित केंवट अपने चाचा कुंदन केंवट के साथ लिंगियाडीह में रहता था। सोमवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। इसी दौरान कुंदन ने अमित पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कुंदन केंवट सरकंडा थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। शेयर करें Post navigation Sarangarh-Bilaigarh News: बारनवापारा के बाद अब गोमर्डा में काले हिरणों का होगा स्थानांतरण, पर्यटन और जैव विविधता को मिलेगा बढ़ावा Raipur News: स्कूलों से होगी खिलाड़ियों की पहचान, आधुनिक प्रशिक्षण और स्पोर्ट्स साइंस से मजबूत होगा छत्तीसगढ़ का खेल इकोसिस्टम