Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी इन दिनों अपने एक नए वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अमित जोगी जल्द ही एक गीत लेकर आने वाले हैं। उन्होंने गीत की रिकॉर्डिंग सेशन की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें वह कौए की आवाज निकालते हुए नजर आ रहे हैं। अमित जोगी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वह एक शॉर्ट फिल्म लॉन्च करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्होंने खुद एक गीत रिकॉर्ड कर लिया। उन्होंने रिकॉर्डिंग सेशन की झलक साझा करते हुए बताया कि यह सेशन Gaurav R Music में हुआ। अपने पोस्ट में अमित जोगी ने लिखा कि कुछ बातें शब्दों में नहीं कही जातीं, उन्हें बस गा दिया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरा गीत गांधी जयंती के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। फिलहाल रिकॉर्डिंग सेशन की छोटी-सी झलक सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। शेयर करें Post navigation Janjgir-Champa News: महिला थाना समेत 11 थाना-चौकी क्षेत्रों में प्रशिक्षु SI तैनात, कानून-व्यवस्था से लेकर अपराध नियंत्रण तक संभालेंगे जिम्मेदारी Bilaspur News : 100 साल पुराने रास्ते को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग की; जमीन मालिक ने कार्रवाई पर उठाए सवाल