Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। B.Ed. और D.El.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। छात्रहित और प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए सत्र 2026-27 की द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि में दो दिन की बढ़ोतरी की गई है। अब विद्यार्थी 27 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन और विकल्प फॉर्म जमा कर सकेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, छत्तीसगढ़ की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, राज्य के शासकीय एवं निजी शिक्षा महाविद्यालयों और संस्थाओं में संचालित B.Ed. और D.El.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग 2026 के द्वितीय चरण की पूर्व निर्धारित तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन पंजीयन और विकल्प फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होकर 27 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसके बाद 30 सितंबर को प्रथम सूची दावा-आपत्ति के लिए जारी की जाएगी। प्रवेश के लिए प्रथम सूची 1 अक्टूबर 2026 को जारी होगी। प्रथम सूची के आधार पर विद्यार्थियों को 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे संशोधित तिथियों के अनुसार समय-सीमा के भीतर पंजीयन और विकल्प फॉर्म जमा करें। शेयर करें Post navigation Kawardha News: गांव के नाम परिवर्तन की खुशी में जुटे ग्रामीण, डिप्टी CM ने चंदनपुर पहुंचकर सौंपे राजपत्र की प्रति Bilaspur News: नहाते समय गहरे पानी में गए दो बच्चे बहे, मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF टीम, तलाश जारी