Madhya Pradesh Damoh News: दमोह। ग्राहक की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर स्थित डोमिनोज पिज्जा सेंटर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान विभाग की टीम को वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को तैयार करने, रखने और पैक करने में कई खामियां मिलीं। विभाग के अनुसार दोनों तरह के खाद्य पदार्थों के लिए एक ही किचन, फ्रीजर और ओवन का इस्तेमाल किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सेंटर का लाइसेंस एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया और प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया के अनुसार 12 सितंबर को एक ग्राहक ने शिकायत की थी कि उसे वेज पिज्जा के स्थान पर नॉनवेज पिज्जा डिलीवर किया गया और उसमें से दुर्गंध भी आ रही थी। शिकायत मिलने के बाद सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डोमिनोज सेंटर का निरीक्षण किया। अधिकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान वेज और नॉनवेज फूड एक ही किचन में तैयार किए जाने के साथ दोनों के लिए एक ही फ्रीजर और ओवन का इस्तेमाल किया जाना पाया गया। खाद्य पदार्थों की पैकिंग भी एक ही स्थान पर की जा रही थी। विभाग ने इसे खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों के उल्लंघन से जुड़ा मामला माना है। जांच के दौरान विभाग की टीम ने सेंटर से चीज, सॉस और क्रीम के नमूने भी लिए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सेंटर का लाइसेंस एक सप्ताह के लिए सस्पेंड करते हुए प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। https://jantakegoth.com/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-21-at-6.48.31-PM.mp4 https://jantakegoth.com/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-21-at-8.25.20-PM.mp4 https://jantakegoth.com/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-21-at-8.25.18-PM.mp4 शेयर करें Post navigation Damoh News: बारिश में डूबा दमोह का बांदकपुर, बाजार से घरों तक पहुंचा पानी, वायरल वीडियो के बाद प्रशासन से सवाल