Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री माझी ने मुख्यमंत्री साय का स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा पड़ोसी राज्य होने के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच भी लंबे समय से आत्मीय संबंध रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से नागरिकों को लाभ मिलेगा। साथ ही इससे दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों सहित पूरे क्षेत्र के विकास को भी गति मिल सकती है। शेयर करें Post navigation Jagdalpur News: शराब दुकान के पास विवाद ने लिया खूनी रूप, चाकू से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी फरार Chhattisgarh Weather: मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 21-22 सितंबर को भारी बारिश, 24 को बेहद भारी बारिश की चेतावनी