Chhattisgarh Korba News: कोरबा। जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम अरतेरा में युवक और युवती की लाश एक ही फंदे पर लटकी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान मुकेश यादव (21) और मुनिता (18) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और गांव में ही पले-बढ़े थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रेम संबंध से जुड़े होने की आशंका से भी मामले को देख रही है। आशंका है कि किसी कारण से प्रेम संबंध में उत्पन्न परिस्थितियों के चलते दोनों ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ यादव के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही दोनों की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शेयर करें Post navigation Raipur News: AHPI Leadership Summit 2026 में अतुल सिंघानिया को राष्ट्रीय सम्मान Bilaspur News: पत्नी के कथित अपमान को तलाक का पर्याप्त आधार नहीं माना, हाईकोर्ट ने पति की याचिका खारिज की