Chhattisgarh Sarangarh-Bilaigarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ शहर में एक आवारा कुत्ते के लगातार हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है। अलग-अलग इलाकों में कुत्ते ने राह चलते लोगों को अपना निशाना बनाया। एक दिन में कुत्ते के हमले से करीब 30 लोगों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है, जिसमें महिलाएं और 5 बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, सुबह डिग्री कॉलेज मार्ग पर कुत्ते ने करीब 13 लोगों पर हमला किया था। इसके बाद दिनभर में यह संख्या बढ़कर करीब 30 तक पहुंच गई। लगातार हो रहे हमलों के कारण शहर के लोगों में भय का माहौल है और कई लोग जरूरी काम से बाहर निकलने में भी सावधानी बरत रहे हैं। कुत्ते के हमलों से जुड़े कुछ CCTV फुटेज भी सामने आए हैं, जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। फुटेज में गढ़ चौक, प्रतापगंज और जेलपारा क्षेत्र में कुत्ता राह चलते लोगों के पीछे दौड़ता और उन पर हमला करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है। लगातार हो रही घटनाओं के बीच स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से आवारा कुत्ते को जल्द रेस्क्यू कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में और लोग कुत्ते के हमले का शिकार हो सकते हैं। फिलहाल शहर में कुत्ते के आतंक को लेकर लोगों में भय बना हुआ है। शेयर करें Post navigation Raipur News: लारेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग के नाम पर एजाज ढेबर से 50 करोड़ की मांग Raipur News: AHPI Leadership Summit 2026 में अतुल सिंघानिया को राष्ट्रीय सम्मान