Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में एक दिन में स्वाइन फ्लू के 26 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 205 हो गई है। एक दिन में सामने आए नए मामलों में सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक दिन में मिले 26 नए मरीजों में रायपुर से 12, बिलासपुर से 6, दुर्ग से 4, बालोद से 2, महासमुंद से 1 और जांजगीर-चांपा से 1 मरीज शामिल हैं। रायपुर जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 89 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें वर्तमान में 19 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में जनवरी 2026 से अब तक कुल 205 स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से फिलहाल 57 मरीज एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 13 मरीज होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे हैं, जबकि 44 मरीज अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में स्वाइन फ्लू संक्रमण से अब तक किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। हालांकि लगातार नए मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। खासकर रायपुर समेत उन जिलों में स्वास्थ्य अमला सतर्क है, जहां लगातार संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। एक दिन में सामने आए नए मामलों में रायपुर में 12, बिलासपुर में 6, दुर्ग में 4, बालोद में 2, महासमुंद में 1 और जांजगीर-चांपा में 1 मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है और संक्रमित मरीजों के उपचार तथा निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। शेयर करें Post navigation Balrampur News: PWD की लापरवाही से 9 करोड़ की सड़क बनी मुसीबत, पुलिया तैयार फिर भी डायवर्सन से गुजर रहे लोग CG Weather: छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का दौर जारी, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी