Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों और इससे आम जनता पर पड़ रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर और भिलाई नगर के संयुक्त नेतृत्व में महाराजा चौक पर एक दिवसीय ‘चीनी सत्याग्रह’ आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए और बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

कार्यक्रम का नेतृत्व दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और भिलाई नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चीनी जैसी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तु के दाम लगातार बढ़ने से आम परिवारों की रसोई और घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। पहले से महंगाई की मार झेल रहे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बढ़ती कीमतें अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन गई हैं।

दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि सरकार को चीनी की कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि आम जनता पहले से ही महंगाई की समस्या से जूझ रही है और आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से परिवारों का बजट बिगड़ रहा है।

दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार महंगाई से राहत देने के दावे करती है, लेकिन जमीनी स्थिति अलग है। आवश्यक खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह सत्याग्रह जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है।

भिलाई नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है और कांग्रेस पार्टी जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब तक आम लोगों को महंगाई से राहत नहीं मिलती, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने भी चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चीनी जैसी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तु के दाम बढ़ने से आम आदमी की रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से चीनी की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

अरुण वोरा ने कहा कि कांग्रेस का ‘चीनी सत्याग्रह’ आम जनता की आवाज है और भाजपा सरकार को महंगाई के मुद्दे पर जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब, किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता के हक की लड़ाई जारी रखेगी।

प्रदर्शन के दौरान हीरा वर्मा, रिवेंद्र यादव, रायसिंह धीकोला, आरएन वर्मा, जामवंत गजपाल, प्रकाश ठाकुर, राम सूर्यवंशी, राजेश मानिकपुरी, करीम खान, कमलेश साहू, उमेश साहू, राजेश यादव, सुशील भारद्वाज, आनंद कपूर ताम्रकार, सुनीत घोष, गुरदीप सिंह भाटिया, देवेंद्र देशमुख, धरम बर्रे, जगदीश मारकंडे, अभिषेक जांगड़े, सुमीत नारंग, सुनीता चन्नेवार, सरोजनी चंद्राकर, राम प्यारी वर्मा, सुमन वर्मा, प्रवीण डे, हिमांशु शर्मा, अनीश रजा, ईश्वर साहू, कुसुम मानिकपुरी, वाहिद चौहान, ललित, यूके निशांत, गोडबोले, केडी देवांगन, सचिन पाटने, विमल यादव, देव सिंहां, गौरव उमरी, अंश चतुर्वेदी, आयुष शर्मा, फिरोज खान, बृजमोहन तिवारी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

शेयर करें

By admin