Gold-Silver Price: वैश्विक बाजार में जा री उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव गिरकर 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी 2,34,150 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और एक किलोग्राम चांदी का भाव करीब 2.33 लाख रुपये है। वहीं गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज की गई है। इंदौर-भोपाल में सोने-चांदी का ताजा भाव इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं गहने बनाने में इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1,43,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। 18 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,17,540 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई जा रही है।चांदी की बात करें तो 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव करीब 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बना हुआ है। दिल्ली-जयपुर समेत प्रमुख शहरों में सोने का भाव मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इन शहरों में 22 कैरेट सोना करीब 1,43,750 रुपये और 18 कैरेट सोना करीब 1,17,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इन शहरों में चांदी ₹2.50 लाख के करीब मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बना हुआ है। दक्षिण भारत के चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में चांदी का भाव अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में थोड़ा अधिक है। यहां एक किलोग्राम चांदी की कीमत करीब 2,55,000 रुपये बताई जा रही है। क्यों अलग-अलग हो सकते हैं सोने-चांदी के दाम? सोने और चांदी की कीमतों में अंतर का कारण स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स का मार्जिन और बाजार की मांग जैसे कई कारक होते हैं। इसलिए किसी भी आभूषण की खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से उसी समय का अंतिम भाव और मेकिंग चार्ज जरूर जांच लेना चाहिए। शेयर करें Post navigation Gold-Silver Price: सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी, जानें क्या है आज के लेटेस्ट रेट