Chhattisgarh Bijapur News: बीजापुर। बीजापुर पुलिस ने मोबाइल दुकान और मोटर गैरेज से चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 9 मोबाइल फोन और एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल समेत करीब 5 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र मीणा एवं अमन कुमार के मार्गदर्शन और एसडीओपी बीजापुर अभिषेक केसरी के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी बीजापुर दुर्गेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मामलों की जांच की। मोबाइल दुकान से चोरी हुए थे 9 फोन पहला मामला बीजापुर स्थित मोबाइल जोन दुकान का है। दुकान संचालक रोशन गुप्ता, निवासी राउतपारा बीजापुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 और 27 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात उनकी दुकान से 9 मोबाइल फोन चोरी हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास के क्षेत्र से मिले सुरागों के साथ तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। गैरेज से मोटरसाइकिल चोरी में भी सामने आई भूमिका जांच के दौरान पुलिस को एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी के मामले में भी इसी आरोपी की संलिप्तता के सुराग मिले। महेंद्र कुमार निर्मलकर, निवासी बिलासपुर एवं हाल आवापल्ली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG10BV5485 को बीजापुर स्थित काल भैरव आकांक्षा ऑटोमोबाइल गैरेज में खड़ा किया था। 5 नवंबर 2025 को गैरेज से मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस दोनों मामलों की जांच के दौरान थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर संदिग्ध की पहचान की। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की।इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया। 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार पुलिस ने मामले में लखन समतुल पिता रामलाल समतुल, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कोटेर (डोंगरीपारा), थाना बीजापुर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 9 चोरी के मोबाइल फोन और बजाज पल्सर मोटरसाइकिल समेत करीब 5 लाख रुपये कीमत का मशरूका बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन, मोबाइल और अन्य कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस को सूचना दें। शेयर करें Post navigation Kawardha News: ग्रामीण सड़कों को नुकसान पहुंचाने वाले ओवरलोड और अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन सख्त Surajpur News: तमोर पिंगला में कबरा कान हाथी का तांडव, सुबह-सुबह इको वाहन पर किया हमला