Chhattisgarh Dhamtari News : धमतरी। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पहला हादसा बोरई थाना क्षेत्र के घुटकेल गांव के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान रायगढ़ा, ओडिशा निवासी अभय सतनामी और बरमारू के रूप में बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, तीनों लोग अपने रिश्तेदार के घर नगरी में आयोजित नहावन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घुटकेल के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं दूसरा हादसा सिहावा थाना क्षेत्र के मल्हारा गांव के पास हुआ। यहां सुमंत शांडिल्य किसी काम से थाने गए थे। वापस लौटने के दौरान गांव के पास वह सड़क पर घायल अवस्था में मिले। ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दोनों घटनाओं की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसों के कारणों की जांच कर रही है और संबंधित मामलों में आगे की कार्रवाई की जा रही है। शेयर करें Post navigation Balod News: CM के कार्यक्रम को लेकर सांसद भोजराज नाग का बयान वायरल, कहा- ‘नींबू काटकर बारिश रुकवा दी’ Raipur News: शिक्षकों की कमी होगी दूर, छात्राओं को कराटे और हर स्कूल में बैंड पार्टी; शिक्षा विभाग ने तैयार किया मास्टरप्लान