CG IPS Transfer News: रायपुर: छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 31 अधिकारियों का तबादला किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों के साथ प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिला है।

पवन देव को नगर सेना और अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पवन देव को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा के साथ अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नई नियुक्ति को प्रदेश की आपदा प्रबंधन और अग्निशमन व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जीपी सिंह को प्रशिक्षण और राज्य पुलिस अकादमी की कमान

आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण के साथ महानिदेशक राज्य पुलिस अकादमी की जिम्मेदारी दी गई है। वे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे।

एसआरपी कल्लूरी को पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का प्रभार

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसआरपी कल्लूरी को प्रबंध संचालक, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं चयन) बनाया गया है।

विवेकानंद को वित्त, योजना एवं प्रबंध का अतिरिक्त प्रभार

आईपीएस अधिकारी विवेकानंद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वित्त, योजना एवं प्रबंध का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 31 आईपीएस अधिकारियों के इस बड़े फेरबदल को प्रदेश की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।  
शेयर करें

By admin