Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने 15 अगस्त के अवसर पर संगठन में नई नियुक्तियां की हैं। इसके तहत देवकांत साहू को प्रदेश संगठन सचिव और परमेश्वर इड़पाचे को रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग का प्रांतीय विभाग समन्वयक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही फेडरेशन की संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए प्रदेश के पांचों संभागों में संभाग स्तर पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं। रायपुर संभाग में योगेश देवांगन को संभाग महामंत्री और आशा वर्मा को संभाग सचिव नियुक्त किया गया है। सरगुजा संभाग में अजय सिंह को संभाग महामंत्री और चंद्रेश्वर सिंह पैकरा को संभाग सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। दुर्ग संभाग में शिवरानी चंद्रवंशी को संभाग सचिव और कुसुम साहू को संभाग मंत्री नियुक्त किया गया है। बिलासपुर संभाग में नवीन साहू को संभाग सचिव और गगन साहू को संभाग मंत्री बनाया गया है। बस्तर संभाग में नवीन देवांगन को संभाग सचिव और हेमंत सोनवानी को संभाग मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन नियुक्तियों के बाद राजपत्रित अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नई नियुक्तियों से संगठन की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा कर्मचारी-अधिकारी हितों से जुड़े कार्यों को मजबूती मिलेगी। शेयर करें Post navigation Bilaspur News : एयरपोर्ट सुरक्षा से गंभीर अपराधों के खुलासे तक, बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित Jashpur News: जोकारी नाला के पास तेज बहाव में बही सड़क, आवागमन प्रभावित