Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ में बाढ़ आपदा प्रबंधन और पूर्व तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस आयोजित की। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के आपदा प्रबंधन नोडल अधिकारियों को बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि राज्य में बाढ़ से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए 18 अगस्त को राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी, जबकि 20 अगस्त को सभी जिलों में व्यापक मॉक एक्सरसाइज कर वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास कराया जाएगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान अपनाई जाने वाली सभी प्रक्रियाओं को गंभीरता से समझें। उन्होंने कहा कि इस तरह का अभ्यास वास्तविक आपदा के समय त्वरित और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में बाढ़ आपदा के दौरान स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों की भूमिका और अंतर-विभागीय समन्वय की विस्तृत समीक्षा की गई। कॉन्फ्रेंस में नगर सेना, अग्निशमन एवं नागरिक सुरक्षा, SDRF, NDRF, पुलिस, रेलवे, एयरपोर्ट, दूरसंचार और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लेकर आपदा प्रबंधन की रणनीति पर चर्चा की। शेयर करें Post navigation Sakti News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद टांगी से जानलेवा हमला, सक्ती पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा आरोपी Raipur News: छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक सौगात: राजनांदगांव में EMC 2.0 को केंद्र की मंजूरी, 9 हजार रोजगार का रास्ता साफ