Chhattisgarh Jagdalpur News: जगदलपुर। Spider-Man: Brand New Day फिल्म देखने के दौरान जगदलपुर के झंकार टॉकीज में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले, जबकि टेबल और कुर्सियां भी एक-दूसरे पर फेंकी गईं। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक पर हथौड़े से हमला किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर पर छह टांके लगाए गए। घटना के बाद थिएटर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। पूरी वारदात थिएटर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। शेयर करें Post navigation Raipur News: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा प्रदेश Kanker News: मलेरिया का कहर: इलाज के लिए उफनती नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल