Chhattisgarh Sukma News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 223 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, तस्कर कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजा की खेप ले जा रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद एसपी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी राजस्थान के निवासी हैं। पुलिस ने गांजा और तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है तथा आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों और गांजा की सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है। शेयर करें Post navigation Bhilai News : International Tiger Day: भिलाई के मैत्री बाग की देशभर में दहाड़, 1999 की एक जोड़ी से बढ़ा 13 व्हाइट टाइगरों का कुनबा Raipur News: गायत्री हॉस्पिटल की पहल: फ्री हेल्थ कैंप में 60 से ज्यादा मरीजों को मिला विशेषज्ञों का परामर्श