Gariaband murder case: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरीबा में एक सनसनीखेज डबल मर्डर का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते एक दंपति की निर्मम हत्या कर उनके शवों को बोरे में भरकर श्मशान घाट में दफना दिया गया। घटना का खुलासा करीब एक सप्ताह बाद हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आशो बाई नेताम के रूप में हुई है। मामले में मृतक के पड़ोसी लखीराम नेताम, रघुराम नेताम और नकुल राम नेताम को गिरफ्तार किया गया है। डंडों से पीट-पीटकर की गई हत्या शोभा थाना प्रभारी पवन वर्मा ने बताया कि 6 जून को पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने दंपति की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों शवों को बोरे में भरकर गांव के श्मशान घाट में दफना दिया गया ताकि घटना का कोई सुराग न मिल सके। अंतिम संस्कार के दौरान खुला राज घटना का खुलासा तब हुआ जब गांव के एक अन्य व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण श्मशान घाट पहुंचे। वहां दो स्थानों पर ताजा खुदाई और दफनाए गए शवों के निशान दिखाई दिए। संदेह होने पर ग्रामीणों ने पिछले एक सप्ताह से लापता दंपति की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने खुदवाए शव, हुई पहचान शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और श्मशान घाट में दफन शवों को बाहर निकलवाया। जांच में पुष्टि हुई कि दोनों शव राजाराम नेताम और आशो बाई नेताम के हैं। तीनों आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी थाना प्रभारी पवन वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। फिलहाल दोनों शवों के अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मामले से जुड़े और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। शेयर करें Post navigation Bilaspur News: 5 हजार के इनामी आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, BNS की धारा 69 के तहत कार्रवाई Raipur News: देश की तरक्की और कौमी एकता के लिए दरगाह में विशेष दुआ, डॉ. सलीम राज रहे शामिल