Chhattisgarh Bemetara News: बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में साप्ताहिक बाजार में अवैध कट्टा लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि ग्राम खुड़मुड़ी नवागांव के साप्ताहिक बाजार में एक युवक द्वारा कट्टा लहराकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तुषार निषाद (23) निवासी खुड़मुड़ी नवागांव को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। पूछताछ में तुषार ने बताया कि कट्टा उसे प्रतीक वैष्णव (41) ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद पुलिस ने प्रतीक को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपियों के पास अवैध हथियार कहां से आया और उनका किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से संबंध तो नहीं है। शेयर करें Post navigation CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की अपील Raipur News: NEET पेपर लीक के विरोध में रायपुर में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग