Chhattisgarh Raipur News : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड अदालत ने 5 दिन के लिए बढ़ा दी है। अब वे 22 जुलाई तक आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की हिरासत में रहेंगे। बचाव पक्ष के अधिवक्ता फैसल रिजवी ने रिमांड बढ़ाए जाने की पुष्टि की है। बताया गया कि EOW ने दोनों मामलों में पूछताछ पूरी करने के लिए अदालत से अतिरिक्त 5 दिन की रिमांड मांगी थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इससे पहले रामगोपाल अग्रवाल 9 दिनों की पुलिस रिमांड पर थे। गौरतलब है कि रामगोपाल अग्रवाल को पहले कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसी दौरान EOW ने उन्हें शराब घोटाला मामले में भी औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। अब जांच एजेंसी दोनों मामलों में एक साथ पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, रिमांड अवधि के दौरान EOW वित्तीय लेनदेन, कथित घोटालों से जुड़े दस्तावेजों, अन्य आरोपियों की भूमिका और साक्ष्यों के संबंध में रामगोपाल अग्रवाल से विस्तृत पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ से दोनों मामलों में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। शेयर करें Post navigation Raipur News : छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू, रायपुर में CM विष्णुदेव साय करेंगे ध्वजारोहण Raipur News : महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग 10 दिन की रिमांड पर