Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पांच दिवसीय मानसून सत्र का दूसरा दिन मंगलवार को काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लखन लाल देवांगन और मंत्री गजेंद्र यादव विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई और उपलब्धियों को लेकर सदन में आभार व्यक्त करेंगे। वहीं कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की अनुमति मांगेगी, जिससे सदन में राजनीतिक माहौल गरमाने की संभावना है। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण और जांजगीर-चांपा जिले में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि वितरण में कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी सदन में उठेगा। इसके अलावा विधायक सुशांत शुक्ला, भावना बोहरा और रोहित साहू विभिन्न याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न विभागों के दस्तावेज सदन के पटल पर रखेंगे। साथ ही प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम से संबंधित शासकीय संकल्प भी प्रस्तुत किया जाएगा। मंत्री टंक राम वर्मा के साथ शासकीय विधि संबंधी कार्यों को भी पुनःस्थापित किया जाएगा। विधानसभा के दूसरे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई अहम मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिल सकती है। शेयर करें Post navigation Dhamtari News:अवैध रेत खनन पर बड़ा एक्शन: 2 दिन में 4 वाहन जब्त, 69.32 लाख रुपये का जुर्माना वसूला CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट