Dhamtari News: जिले के नगरी ब्लॉक के ग्राम महमल्ला में रविवार को शिकार की तलाश में जंगल से भटककर आया एक तेंदुआ सूखे कुएं में गिर गया। तेंदुए के कुएं में फंसे होने की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर धमतरी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ से दो वर्ष का तेंदुआ जंगल से निकलकर रिहायशी क्षेत्र के पास पहुंचा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर एक सूखे कुएं में गिर गया। कुएं से आ रही आवाज सुनकर ग्रामीणों ने अंदर झांककर देखा तो तेंदुआ फंसा मिला। इसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर कुएं के आसपास लोगों की भीड़ को दूर किया गया और पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। वन विभाग के अनुसार, धमतरी जिले का नगरी और सिहावा क्षेत्र घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों से घिरा है, जो तेंदुआ और भालू जैसे वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास है। भोजन और शिकार की तलाश में ये वन्यजीव अक्सर रिहायशी इलाकों की ओर पहुंच जाते हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के दिखने पर घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें। शेयर करें Post navigation Bilaspur News: RTI मामलों पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुर्माना लगाने से पहले अलग नोटिस और सुनवाई अनिवार्य Korea News: IC Mart छात्रा आत्महत्या मामला: मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, दो की तलाश जारी