SURGUJA NEWS: सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक चलती हाईवा में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा ग्राम सोनतराई स्थित देवगढ़ मोड़ पर अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-43) पर हुआ। आग लगते ही हाईवा धू-धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शेयर करें Post navigation MCB NEWS: भोजन-पानी की तलाश में कुएं में गिरी मादा भालू, वन विभाग ने रैंप बनाकर सुरक्षित निकाला Bilaspur News: रेल यात्रियों के लिए राहत: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त AC-3 कोच, बढ़ेंगी कन्फर्म बर्थ