Jagdalpur News: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट की पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने पार्किंग में तैनात बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। आरोपी ने गार्ड को जमीन पर गिराकर घसीट-घसीटकर पीटा। पूरी घटना मेगा मार्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। CCTV में कैद हुई पूरी घटना वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड खुद को बचाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन युवक उन पर लगातार हमला करता रहता है। आसपास मौजूद लोग घटना के दौरान बीच-बचाव करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं, जबकि गार्ड बेबस नजर आते हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आरोपी के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। बेटी ने की सख्त कार्रवाई की मांग मारपीट में घायल सुरक्षा गार्ड की बेटी ने आरोपी युवक के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उनके पिता अपनी ड्यूटी निभा रहे थे और इसी दौरान उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। परिवार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, यह घटना सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों के साथ होने वाली हिंसा और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस कार्रवाई पर टिकी निगाहें फिलहाल मामले को लेकर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। वहीं, वायरल वीडियो को जांच का अहम आधार माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। शेयर करें Post navigation Dhamtari News: आत्महत्या के बढ़ते मामलों से सहमा धमतरी, पुलिस जांच में जुटी, वजह अब तक रहस्य