Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव से पहले प्रदेश महासचिव सोनू शर्मा जसमीत की एक सोशल मीडिया पोस्ट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए हाई परफॉर्मेंस सूची में नाम आने के बाद सोनू शर्मा ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक ऐसा संदेश साझा किया, जिसकी राजनीतिक व्याख्याएं शुरू हो गई हैं। अपनी पोस्ट में सोनू शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टैग करते हुए लिखा, “आगे का फैसला हमारे राम करेंगे…”। इसके साथ ही उन्होंने एक और टिप्पणी की, “मौका मिलेगा तो लंका ढहा देंगे।” पोस्ट सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और राजनीतिक हलकों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जाने लगे। भूपेश बघेल को “राम” कहकर संबोधित किए जाने को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, “लंका ढहा देंगे” वाले बयान को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, सोनू शर्मा ने अपनी पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया कि “लंका” या “रावण” से उनका आशय किस व्यक्ति, गुट या राजनीतिक परिस्थिति से है। फिलहाल इस पोस्ट पर सोनू शर्मा की ओर से कोई अतिरिक्त स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। वहीं, कांग्रेस संगठन या भूपेश बघेल की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के बीच आई इस पोस्ट ने संगठन के भीतर और राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि इस पर पार्टी नेतृत्व या संबंधित नेताओं की ओर से कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं। शेयर करें Post navigation CG Breaking: बेमेतरा में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी दीवार, दो मासूमों की गई जान CG Durg News: करंट की चपेट में किसान की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन