CG Bhilai News: भिलाई। शंकरा विद्यालय, सेक्टर-10 भिलाई के कक्षा 9वीं के छात्र निवेध कश्यप ने भूटान में आयोजित तीसरे साउथ एशियन गेम्स टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया है। ट्रेडिशनल लाठी स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, भूटान द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में निवेध ने ‘भारतीय युद्ध लाठी चालन’ स्पर्धा में कांस्य पदक तथा ‘मुक्त हस्त लाठी चालन’ स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। निवेध की इस उपलब्धि पर दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय पारंपरिक युद्ध कला में सफलता हासिल करना पूरे क्षेत्र और देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने निवेध को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षक डोमिनिक प्रियर्स के मार्गदर्शन में लाठी चालन के प्रदर्शन के समय प्रवेश, खेल प्रारंभ, ठहराव, अयोग्यता, निर्णय और अंकों की घोषणा जैसे सभी तकनीकी शब्दों का प्रयोग हिंदी में किया गया, जिसने भारतीय परंपरा और भाषा को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाया। निवेध कश्यप पिछले पांच वर्षों से नेशनल ताइक्वांडो सेल्फ डिफेंस एकेडमी, चरोदा-भिलाई में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इस उपलब्धि पर उनकी माता निशि कश्यप, नानी रत्ना वर्मा, प्रशिक्षक डोमिनिक प्रियर्स, लोक संस्कृति कर्मी राम कुमार वर्मा, समाजसेवी रजनी बघेल, पूर्व पार्षद बलदाऊ वर्मा, देवाशीष बघेल, देहुती बघेल, माया वर्मा, उत्तम कश्यप, पोषण वर्मा, प्रकाश यादव, खूबचंद वर्मा, शंकरा विद्यालय के प्राचार्य विपिन देशमुख, ललित जैन सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शेयर करें Post navigation CG News: प्रदेशभर के सराफा व्यापारियों का 28 जून को बिलासपुर में महाकुंभ, दो वर्षों की उपलब्धियों का होगा प्रदर्शन Bhilai News: आईएनओ ने रचा नया कीर्तिमान, छत्तीसगढ़ के 32 जिलों में 11,500 लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास