Chhattisgarh Bijapur News: बीजापुर। कलेक्टर विश्वदीप ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सुदूर अंचलों में रहने वाले अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके। बैठक में कलेक्टर ने हाल ही में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और लंबित प्रकरणों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा, वितरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को गणवेश, पाठ्यपुस्तक और साइकिल वितरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आश्रमों और पोटा केबिनों के लिए नियुक्त नामजद अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं की वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहीं भी कमी पाए जाने पर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर तत्काल सुधार सुनिश्चित करने को कहा। श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराने पर दिया जोर बैठक में श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने प्रत्येक पात्र श्रमिक का पंजीयन कर श्रम कार्ड बनाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनहित के मामलों में संवेदनशीलता से काम करने की हिदायत कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने और जनहित से जुड़े मामलों के समाधान में गंभीरता बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम लोगों को त्वरित राहत और योजनाओं का वास्तविक लाभ उपलब्ध कराना है। बैठक में डीएफओ डॉ. जाधव सागर, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता चौबे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। शेयर करें Post navigation Bijapur News: भाजपा ने आपातकाल की 51वीं बरसी पर कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- आज भी कायम है आपातकाल की मानसिकता CG Weather Update: छत्तीसगढ़ का मौसम बदला, रायपुर में अंधड़ और बारिश के आसार, जानें अपने जिले का हाल