Chhattisgarh News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव 25 नवंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर और मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने दौरे की शुरुआत वे रतनपुर स्थित मां महामाया देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना से करेंगे। इसके बाद कोटा, तखतपुर, बरेला, जरहागांव, देवरहट, लोरमी और मुंगेली में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मां महामाया के दर्शन से शुरू होगा दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सुबह 8 बजे बिलासपुर से कुदुदंड स्थित तुलजा भवानी मंदिर के पास ‘मातृ छाया’ के लिए रवाना होंगे। सुबह 9 बजे रतनपुर पहुंचकर मां महामाया देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे कोटा और दोपहर 12 बजे तखतपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। देवरहट में कश्यप समाज भवन का करेंगे उद्घाटन उप मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे मुंगेली जिले के बरेला और 1:30 बजे जरहागांव में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे लोरमी के देवरहट स्थित मिडिल स्कूल में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां वे कश्यप समाज के भवन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही आयुष्मान आरोग्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान कार्यक्रम का निरीक्षण करेंगे। लोरमी में होगा नागरिक अभिनंदन अरुण साव शाम 4:30 बजे देवरहट से लोरमी के लिए रवाना होंगे और शाम 6 बजे पहुंचेंगे। शाम 6:30 बजे मानस मंच में आयोजित जन्मोत्सव एवं नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे सरदार जी ज्वेलर्स का उद्घाटन करेंगे और मानसी इंटरप्राइजेज में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 8:30 बजे मुंगेली में जन्मोत्सव कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री रात 8:30 बजे मुंगेली के विश्राम गृह मैदान में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे मुंगेली से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और रात 10:30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। शेयर करें Post navigation Surguja Latest News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की चयन प्रक्रिया पर सवाल, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से मांगी उच्च स्तरीय जांच Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में फिलहाल शुष्क रहेगा मौसम, अगले दो दिनों में लुढ़केगा रात का पारा, जानें आपके शहर का हाल