CG Bhilai News: भिलाई। वैशाली नगर के पूर्व विधायक और भिलाई नगर निगम के पूर्व महापौर स्वर्गीय विद्यारतन भसीन की तीसवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को शहर में विभिन्न सेवा और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता दूतों का सम्मान, सामूहिक सहभोज और विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। स्वच्छता दूतों का सम्मान और सहभोज स्वर्गीय भसीन के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता दूतों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। परिजनों और समर्थकों ने उन्हें गमछा पहनाकर तथा तिलक लगाकर सम्मानित किया। इसके बाद सामूहिक सहभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विद्यारतन भसीन हमेशा स्वच्छता, सेवा और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति समर्पित रहे। रक्तदान शिविर में युवाओं ने दिखाई सहभागिता बालाजी ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। कई जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि श्रद्धांजलि सभा में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, संगठन प्रभारी रामजी भारती, मनीष पांडे, सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, राम उपकार तिवारी, राजमणि दुबे, ललित मोहन, वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र मिश्रा, शंकर लाल देवांगन, त्रिलोचन सिंह, शिवाकांत सिंह, बृजेश बिचपुरिया, प्रभुनाथ मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सादगी और विकास कार्यों को किया याद वक्ताओं ने महापौर और विधायक के रूप में स्वर्गीय विद्यारतन भसीन के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को याद करते हुए उनके सरल, सहज और बेदाग राजनीतिक जीवन का उल्लेख किया। पत्रकारों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी उनके सहयोगात्मक और सौम्य व्यक्तित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सुबह से देर शाम तक चले कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने स्वर्गीय विद्यारतन भसीन के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शेयर करें Post navigation Durg News: आवास प्लस 2.0 की सूची का होगा ग्राम सभा में वाचन, दावे- आपत्तियों का मौके पर होगा निराकरण Surajpur Crime News: बोरी में मिली लाश का खुलासा: बेटे ने सोते हुए पिता की हत्या कर शव फेंका, मां समेत चार गिरफ्तार