Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी को लेकर कहा कि उससे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं और कई लोगों के नाम सामने आएंगे। मुख्यमंत्री ने यह बयान जशपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले दिया। अमित जोगी द्वारा सौरभ चंद्राकर को हीरो बताए जाने से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह उनकी सोच का परिणाम है और जैसी उनकी सोच है, उसी के अनुरूप वे अपनी क्वालिटी बता रहे हैं। कांग्रेस की ओर से पदयात्रा को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर भी मुख्यमंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों से है। सीएम साय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतंत्र की हत्या की और देश में आपातकाल लगाया। उन्होंने कहा कि उस दौरान गैर-कांग्रेसी नेताओं को जेल में डाला गया और मीडिया की स्वतंत्रता को कुचलने का प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने धारा 356 का दुरुपयोग कर जनता द्वारा चुनी गई सरकारों को बर्खास्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बात कांग्रेस करती है तो यह हास्यास्पद लगता है। सीएम के मुताबिक, कांग्रेस चुनाव हारने पर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती है, जबकि जीतने पर इसे जनता का जनादेश बताती है। उन्होंने कहा कि जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शेयर करें Post navigation Raipur Latest News: विवादित वीडियो मामले में अमित जोगी के घर पहुंची पुलिस, पूछताछ के लिए चस्पा किया नोटिस; तलाश जारी Raipur Latest News: महादेव सट्टा सिंडिकेट की जांच तेज, सौरभ चंद्राकर से CCTV निगरानी में पूछताछ करेगी CBI